Search

 
 
 

Koderma News : वज्रपात की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

जिले में शुक्रवार देर रात कुदरत ने कहर बरपाया है. यहां सतगावां थाना क्षेत्र स्थित नंदूडीह गांव वज्रपात की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में सरस्वती देवी, उनका दिव्यांग बेटा अंकित कुमार और बुआ मुंद्रिका देवी शामिल हैं.
 

Koderma :  जिले में शुक्रवार देर रात कुदरत ने कहर बरपाया है. यहां सतगावां थाना क्षेत्र स्थित नंदूडीह गांव वज्रपात की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में सरस्वती देवी, उनका दिव्यांग बेटा अंकित कुमार और बुआ मुंद्रिका देवी शामिल हैं.

 

बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान तीनों घर के अंदर खिड़की के पास बैठे थे. इसी दौरान बिजली लोहे की ग्रिल पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

 

बताया गया कि घर में दो दिन पहले ही शादी का समारोह हुआ था और खुशियों का माहौल था, जो अब गम में बदल गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही