Search

 
 
 

Jamsedpur News : रांची जेल में बंद प्रकाश मिश्रा के घर पर अपराधियों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

जिले के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा बगान इलाके में स्थित एक घर पर अपराधियों ने शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे फायरिंग कर दहशत फैलाई है. यह घर रांची के होटवार जेल में बंद प्रकाश मिश्रा का बताया जा रहा है. गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण घरों में दुबक गए.
 

Jamsedpur : जिले के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा बगान इलाके में स्थित एक घर (फॉर्म हाउस) पर अपराधियों ने शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे फायरिंग की है. यह घर रांची के होटवार जेल में बंद प्रकाश मिश्रा का बताया जा रहा है. गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण घरों में दुबक गए.

 

गोलीबारी की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ललित मीणा और सिटी डीएसपी सुनील चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और देर रात तक जांच में जुटे रहे.

 

प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, करीब सात बदमाश दो बाइक और एक कार से मौके पर पहुंचे थे. फायरिंग की इस घटना में विकास झा उर्फ सोनू का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है.

 

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. लेकिन लगातार हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही