Search

धीरज साहू व इरफान अंसारी की मुलाकात के बाद राधा कृष्ण किशोर ने 18 तक साधी चुप्पी

Ranchi: रांची में शुक्रवार की शाम कांग्रेस के भीतर चल रही हलचल उस वक्त और गहरी हो गई, जब पूर्व सांसद धीरज साहू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी अशोक नगर स्थित आवास पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलने पहुंचे. बंद कमरे में हुई इस मुलाकात में संगठन, राजनीतिक हालात और सामाजिक संतुलन जैसे मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई.
 
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ मंत्री इरफान अंसारी व पूर्व सांसद आदित्य साहू

Ranchi: रांची में शुक्रवार की शाम कांग्रेस के भीतर चल रही हलचल उस वक्त और गहरी हो गई, जब पूर्व सांसद धीरज साहू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी अशोक नगर स्थित आवास पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलने पहुंचे. बंद कमरे में हुई इस मुलाकात में संगठन, राजनीतिक हालात और सामाजिक संतुलन जैसे मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें...

बैठक के बाद राधा कृष्ण किशोर ने साफ संकेत दिए कि वे पार्टी के कुछ फैसलों से नाराज हैं, लेकिन फिलहाल सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोलेंगे. उन्होंने कहा कि 18 मई तक संयम रखेंगे और अपनी बात कांग्रेस प्रभारी के राजू के सामने रखेंगे. उन्होंने दलित, वंचित और कमजोर वर्गों की भागीदारी और सम्मान को लेकर भी चिंता जताई.

धीरज साहू ने कहा कि सार्वजनिक बयानबाजी से भाजपा को मौका मिलता है, इसलिए सभी विवाद संगठन के भीतर सुलझाए जाने चाहिए.

वहीं डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की आवाज सुनने वाली पार्टी है और राधा कृष्ण किशोर की भावनाओं को आलाकमान तक गंभीरता से पहुंचाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही