Search

 
 
 

Dhanbad  News : मशाल की चिंगारी से विधायक की शर्ट में लगी आग, बाल-बाल बचे शत्रुघ्न महतो

Dhanbad  News : हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से आग को बुझा दिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.घटना उस समय हुई जब भाजपा सांसद ढुल्लू महतो मीडिया को बयान दे रहे थे. उनके ठीक पीछे विधायक शत्रुघ्न महतो खड़े थे. इसी दौरान जलती हुई मशाल से निकली चिंगारी विधायक की शर्ट पर जा गिरी. चिंगारी पड़ते ही शर्ट में आग की लपटें उठने लगीं.
 
विधायक शत्रुघ्न महतो

Dhanbad  News : भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा के दौरान धनबाद के जगजीवन नगर में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मशाल से निकली चिंगारी अचानक बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी. देखते ही देखते कपड़े में आग लग गई.

 

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से आग को बुझा दिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.घटना उस समय हुई जब भाजपा सांसद ढुल्लू महतो मीडिया को बयान दे रहे थे. उनके ठीक पीछे विधायक शत्रुघ्न महतो खड़े थे. इसी दौरान जलती हुई मशाल से निकली चिंगारी विधायक की शर्ट पर जा गिरी. चिंगारी पड़ते ही शर्ट में आग की लपटें उठने लगीं.

 

 

अचानक हुई इस घटना से कुछ क्षण के लिए मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.हालांकि आसपास खड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तुरंत आग बुझा दी.घटना में विधायक की शर्ट का हिस्सा जल गया लेकिन उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई.

 

गनीमत रही कि आग समय रहते बुझा ली गई वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी. इस दौरान सांसद ढुल्लू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो दोनों बाल-बाल बच गए. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली.

 

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई थी. इसी कार्यक्रम के दौरान हुई इस अप्रत्याशित घटना ने कुछ देर के लिए पूरे माहौल को चौंका दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही