Dhanbad News : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित नुनूडीह मोड़ पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मोहलबनी लोहार मोहल्ला निवासी राजीव राय के रूप में हुई है. राजीव राय अपने मित्र जितेन राय के साथ बाइक से मोहलबनी से नुनूडीह एनबीसीसी कॉलोनी की ओर जा रहा था. नुनूडीह मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर (CG30H-5619) ने बाइक को चपेट में ले लिया.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/74-traders-from-jharkhand-have-fled-their-locations-after-conducting-business-worth-500-crore
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चासनाला पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
