Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: सांसद ढुल्लू महतो ने विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस

धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने अपनी और अपने परिवार की प्रतिष्ठा को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने वाले बयानों को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी को अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने अपनी और अपने परिवार की प्रतिष्ठा को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने वाले बयानों को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी को अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में आरोप लगाया गया है कि विधायक अरूप चटर्जी ने प्रेस वार्ता और विभिन्न मीडिया व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सांसद एवं उनके परिवार पर झूठे, निराधार और मानहानिकारक आरोप लगाए, जिससे उनकी सामाजिक और सार्वजनिक छवि प्रभावित हुई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

कानूनी नोटिस में विधायक से सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त लिखित माफी मांगने, सभी कथित मानहानिकारक बयानों को वापस लेने, सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्म से संबंधित सामग्री हटाने तथा 2 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई है. नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित अवधि में मांगें पूरी नहीं होने पर सांसद की ओर से दीवानी और आपराधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

इस संबंध में सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को है लेकिन बिना तथ्य और प्रमाण के किसी की छवि धूमिल करने का अधिकार किसी को नहीं है. उन्होंने कहा कि यह कदम व्यक्तिगत नहीं बल्कि सत्य, सम्मान और कानून के शासन की रक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही