Search

 
 
 

Dhanbad News :  तोपचांची में रहस्यमयी घटना, घायल युवती व मृत युवक के मामले की जांच में जुटी पुलिस

तोपचांची में हुई रहस्यमयी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कोटालडीह गांव की 22 वर्षीय युवती सरस्वती कुमारी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जबकि उसके साथ रहा युवक श्रीकांत कुमार की मौत हो गई.
 
एसएनएमएमसीएच में इलाजरत युवती.

Dhanbad : धनबाद जिले के तोपचांची में हुई रहस्यमयी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कोटालडीह गांव की 22 वर्षीय युवती सरस्वती कुमारी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जबकि उसके साथ रहा युवक श्रीकांत कुमार की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुट गई है.

 

जानकारी के अनुसार, सरस्वती कुमारी रविवार शाम अपने परिचित श्रीकांत कुमार के साथ परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी. दोनों महुदा क्षेत्र की ओर गए थे. इसी दौरान अज्ञात कारण से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. रेल कर्मियों व स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. सरस्वती कुमारी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसके दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है. वहीं, घायल श्रीकांत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे. युवती के पिता ने बताया कि उन्हें अस्पताल से फोन कर घटना की सूचना दी गई थी. उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है, जबकि उसके साथ गया युवक अब इस दुनिया में नहीं रहा.

 

फिलहाल पूरे मामले को लेकर रहस्य बना हुआ है. यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों रेलवे ट्रैक के समीप कैसे पहुंचे उनके साथ क्या हुआ और किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई. पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या व अन्य संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है.

 

https://lagatar.in/simdega-news-young-woman-from-chhattisgarh-gang-raped-at-wedding-ceremony-three-arrested

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही