Dhanbad News : धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 5 अंचलों में नए आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे. इससे लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. उन्हें नजदीक में ही यह सुविधा मिल जाएगी. डीसी आदित्य रंजन ने सीएससी एसपीवी झारखंड के राज्य प्रमुख को पत्र भेजकर सभी चिह्नित अंचलों में यथाशीघ्र आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
इसे भी पढ़ें
डीसी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के धनबाद, झरिया, सिंदरी, कतरास व छाताटांड़ अंचल में नए आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे. इन केंद्रों के शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को अपने ही अंचल में आधार से संबंधित जरूरी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी.
इन केंद्रों पर नया आधार बनवाने के साथ ही नाम, पता, मोबाइल नंबर समेत अन्य आवश्यक जानकारियों को अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

