Search

 
 
 

Dhanbad News: बड़ा जमुआ तुरी टोला में नहीं पक्की सड़क, ग्रामीणों ने समाहरणालय पहुंच किया प्रदर्शन

Dhanbad News: ग्रामीणों ने कहा कि बड़ा जमुआ तुरी टोला में आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. सड़क की समस्या को लेकर कई पीढ़ियां स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ. ग्रामीणों में सरकारी उदासीनता को लेकर काफी नाराजगी है.
 
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Dhanbad News: शहर से सटे बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा जमुआ तुरी टोला के ग्रामीण पक्की सड़क नहीं होने से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे धनबाद समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने गांव में पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की.


ग्रामीणों ने कहा कि बड़ा जमुआ तुरी टोला में आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. सड़क की समस्या को लेकर कई पीढ़ियां स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ. ग्रामीणों में सरकारी उदासीनता को लेकर काफी नाराजगी है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

ग्रामीणों ने बताया कि सामान्य दिनों में किसी तरह आवागमन हो जाता है लेकिन बारिश के मौसम में कच्ची सड़क की स्थिति बेहद खराब हो जाती है. कीचड़ और जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने और वापस लाने में होती है. वहीं सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया जा रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही