Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : दानापुर-बेंगलुरु, चर्लपल्ली व देवघर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, 17 को चलेगी पटना-अहमदाबाद स्पेशल

दानापुर-बेंगलुरु, दानापुर-चर्लपल्ली व सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन का परिचालन तय अवधि से आगे भी जारी रहेगा. वहीं, पटना से अहमदाबाद के लिए 17 जुलाई को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है. दानापुर-बेंगलुरु, दानापुर-चर्लपल्ली व सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन का परिचालन तय अवधि से आगे भी जारी रहेगा. वहीं, पटना से अहमदाबाद के लिए 17 जुलाई को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी.

 


दानापुर-बेंगलुरू स्पेशल अब 31 अगस्त तक

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03251/03252 दानापुर-एसएमवीटी (बेंगलुरु)-दानापुर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर, विजयवाड़ा, पेरम्बूर व काठपाडी के रास्ते चलेगी. ट्रेन में 2 सेकेंड एसी व 3 थर्ड एसी कोच, स्लीपर के 10 व सामान्य श्रेणी के 7 कोच लगाए जाएंगे.


दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल का परिचालन भी बढ़ा

ट्रेन संख्या 07091/07092 दानापुर-चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन बढ़ाया गया है. यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, बालाघाट, गोंदिया, बल्लारशाह व रामागुंडम के रास्ते चलेगी. ट्रेन में सेकेंड एसी के 3, थर्ड एसी के 5, स्लीपर के 10 व सामान्य श्रेणी के 4 कोच होंगे.

 

सरायगढ़-देवघर मेमू स्पेशल 31 अगस्त तक 

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल का परिचालन भी 31 अगस्त  तक प्रतिदिन जारी रहेगा.यह ट्रेन सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर व बांका होते हुए देवघर तक जाएगी.

 

17 जुलाई को चलेगी पटना-अहमदाबाद स्पेशल

रेलवे ने ट्रेन संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 17 जुलाई को चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन रात 10:30 बजे पटना से खुलकर डीडीयू, कानपुर, कोटा, रतलाम व छायापुरी के रास्ते तीसरे दिन सुबह 2:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही