Search

 
 
 

Dhanbad News :  200 से अधिक जवानों ने ली ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग

शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत व आधुनिक बनाने की दिशा में धनबाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफल समापन हुआ.
 

Dhanbad  : शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत व आधुनिक बनाने की दिशा में धनबाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफल समापन हुआ.

 

Uploaded Image


इस प्रशिक्षण में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ड्रोन संचालन की बारीकियां सीखीं.इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों से लेकर जवानों तक ने हिस्सा लिया और ड्रोन उड़ाने की तकनीक, सुरक्षा मानकों तथा विभिन्न परिस्थितियों में इसके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. 

 

प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन किस तरह प्रभावी निगरानी का माध्यम बन सकता है. वहीं प्रशिक्षक राजा ठाकुर ने बताया कि ड्रोन तकनीक के उपयोग से पुलिस की कार्यक्षमता में काफी वृद्धि होगी. 

 

इसके माध्यम से न सिर्फ भीड़ पर नजर रखना आसान होगा बल्कि गुप्त रूप से सूचनाएं एकत्र करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित प्रतिक्रिया देना भी संभव हो सकेगा.प्रशिक्षण में शामिल तोपचांची थाना में पदस्थापित एएसआई दिनेश पांडेय ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार संकरी गलियों, घने जंगलों या झाड़ियों वाले इलाकों में जांच करना चुनौतीपूर्ण होता है.

 

 ऐसे में ड्रोन की मदद से बिना जोखिम के हर कोने पर नजर रखी जा सकती है. साथ ही किसी इमारत की छत या ऊंचे स्थान पर छिपे संदिग्धों की पहचान करने में भी यह तकनीक बेहद उपयोगी साबित होगी.पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में इस तकनीक का इस्तेमाल अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक मॉनिटरिंग, भीड़ प्रबंधन और आपदा के दौरान राहत कार्यों में भी किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही