Search

 
 
 

Dhanbad News: आवारा कुत्तों की झुंड ने 5 साल के मासूम को नोंच डाला, मौत

Dhanbad: धनबाद जिले के गोनूडीह ओपी क्षेत्र के भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव बस्ती में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी. आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 5 वर्षीय मासूम की जान ले ली. मृतक अंकित यादव, कुंदन यादव का पुत्र था. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है.
 
धनबाद में कुत्तों के हमले में मृत बच्चे का शव व रोते विलखते परिजन और स्थानीय लोग.

Dhanbad: धनबाद जिले के गोनूडीह ओपी क्षेत्र के भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव बस्ती में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी. आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 5 वर्षीय मासूम की जान ले ली. मृतक अंकित यादव, कुंदन यादव का पुत्र था. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है.

 

बताया जा रहा है कि अंकित अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मंदिर के पास गया हुआ था. इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. कुत्तों ने बच्चे के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें....

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मुहल्ले में मातम का माहौल है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है. कई बार शिकायत के बावजूद भी संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. समाजसेवी टुनटुन यादव ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था.

 

घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ हुआ है. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए और उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही