Dhanbad News : धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली का तार जोड़ने को लेकर 25 जुलाई को मन्द्रा व माथाबांध गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस दौरान फायरिंग भी हुई थी. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी पप्पू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पक्षों ने बरोरा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी. यह जानकारी कतरास के सर्किल इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि घटना को लेकर बरोरा थाना में कांड संख्या 36/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी पप्पू चौहान को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूछताछ के बाद मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच तेज कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किस परिस्थिति में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

