Search

 
 
 

Dhanbad News : हाथियों के हमले में पारा शिक्षक की मौत, ग्रामीणों का हंगामा, ₹10 लाख मुआवजा व नियोजन पर बनी सहमति

डीएफओ विकास पालीवाल गांव पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों के साथ घंटों बैठक की. वार्ता में मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी.
 
ग्रामीणों के साथ बैठक करते वन विभाग के अधिकारी.

Dhanbad News : धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के गुलियाडीह गांव में जंगली हाथियों के हमले में पारा शिक्षक ग्रीजा मुर्मू की मौत हो गई. मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे हाथियों के झुंड ने 51 वर्षीय ग्रीजा मुर्मू को कुचल करा मार डाला. घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. शव उठाने से इनकार कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें


ग्रामीणों की मांग थी कि वन विभाग के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की. विरोध की सूचना पर डीएफओ विकास पालीवाल गांव पहुंचे. यहां उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. डीएफओ ने ग्रामीणों के साथ घंटों बैठक की. वार्ता में मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी.


सहमति के अनुसार एक लाख रुपये तत्काल नगद, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये और वन विभाग की ओर से पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव उठाने दिया. डीएफओ ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से हाथियों का झुंड टुंडी क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है. क्यूआरटी टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही