Dhanbad News : धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में पीजी की सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. कॉलेज प्रबंधन ने वर्तमान में स्वीकृत 19 पीजी सीटों को बढ़ाकर 25 करने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को भेजा है. इसी के तहत एनएमसी की एक सदस्यीय टीम बुधवार को नेत्र विभाग का निरीक्षण करने एसएनएमएमसीएच पहुंची.
इसे भी पढ़ें
टीम के तेलंगाना के डॉ. एम. बाबू ने एसएनएमएमसीएच पहुंचकर प्राचार्य-सह-अधीक्षक डॉ. डीके गिंदौरिया, नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य चिकित्सकों के साथ ओपीडी, इंडोर व मुख्य शल्य कक्ष का निरीक्षण किया. मरीजों की संख्या, चिकित्सकों की उपलब्धता, इलाज व्यवस्था, पीजी विद्यार्थियों के प्रशिक्षण की सुविधा व विभाग में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली.
अधीक्षक डॉ. डीके गिंदौरिया ने बताया कि 19 से बढ़ाकर 25 पीजी सीट करने का प्रस्ताव एनएमसी को भेजा गया है. इसी के तहत टीम ने विभाग का निरीक्षण किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

