Search

 
 
 

Dhanbad News : टुंडी में खेत बचाने का संकल्प, विधायक मथुरा महतो ने किसानों को बांटे उन्नत बीज

Dhanbad News : टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि लगातार रासायनिक खादों के इस्तेमाल से मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता प्रभावित हो रही है. ऐसे में किसानों को जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है.
 
किसानों के बीच बीज का वितरण करते विधायक मथुरा प्रसाद महतो.

Dhanbad News : झारखंड की स्थापना के 26वें वर्ष और हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में धनबाद जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को टुंडी प्रखंड सभागार में कृषि विभाग की ओर से खेत बचाओ कार्यशाला हुई. कार्यशाला में किसानों को मिट्टी की उर्वरता बचाने और जैविक खेती अपनाने का संदेश दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल हुए. उन्होंने कहा कि लगातार रासायनिक खादों के इस्तेमाल से मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता प्रभावित हो रही है. ऐसे में किसानों को जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है. स्वस्थ मिट्टी ही बेहतर फसल और किसानों की समृद्धि का आधार है. राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.


कार्यशाला के बाद विधायक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ग्रामीण लाभुकों और किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. रबी फसल की बेहतर पैदावार के लिए किसानों के बीच गेहूं और सरसों के उन्नत बीज का वितरण किया गया. वहीं, कल्याण विभाग की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच सांकेतिक रूप से साइकिल बांटी गईं. कार्यक्रम में बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, कृषि और कल्याण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद थे.

गरीबों को पक्के घर का सपना हो रहा साकार

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में टुंडी प्रखंड में 15 से 21 नवंबर तक गृह प्रवेश सप्ताह मनाया जा रहा है. बीडीओ विशाल कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर अबुआ आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों को विधिवत गृह प्रवेश कराया जा रहा है. इससे गरीब परिवारों का अपने पक्के आशियाने का सपना साकार हो रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही