Search

 
 
 

Dhanbad News : बंगाल चुनाव के बाद सियासत गरमाई, अरूप चटर्जी का भाजपा पर आरोप

अरूप चटर्जी ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी व निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग कर जीत हासिल की है. उन्होंने राज्य के भविष्य को लेकर आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले पांच वर्षों तक पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी रह सकती है.
 
विधायक अरूप चटर्जी.

Dhanbad : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने संबंधी बयान पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया तेज हो गई है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. धनाबाद जिले के निरसा से माले के विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि इस्तीफा देना एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका पालन किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव परिणामों के बाद जवाबदेही तय होना जरूरी है और इसी आधार पर निर्णय लिया जाना चाहिए.

 


अरूप चटर्जी ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी व निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग कर जीत हासिल की है. उन्होंने राज्य के भविष्य को लेकर आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले पांच वर्षों तक पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी रह सकती है. भाजपा से अपील की कि वह कथित प्रायोजित हिंसा को रोकने के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाए ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही