Search

 
 
 

Dhanbad News : SSP का थानेदारों को निर्देश- लंबित केस व फरार अपराधियों पर करें फोकस

एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ मंथली रिव्यू मीटिंग की. उन्होंने फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ मंथली रिव्यू मीटिंग करते एसएसपी प्रभात कुमार.

Dhanbad : धनबाद जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है. एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ मंथली रिव्यू मीटिंग की. बैठक में जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ व थाना प्रभारी शामिल हुए, जिसमें अपराध नियंत्रण के लिए सख्त रणनीति तय की गई. SSP का थानेदारों को लंबित केस व फरार अपराधियों पर फोकस करने के निर्देश दिए.

 


उन्होंने फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही वारंट निष्पादन, कुर्की-जप्ती की कार्रवाई और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान और तेज करने का निर्देश दिया. पुलिस अधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से अपने क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाएं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. महिला व बच्चों से जुड़े मामलों को लेकर एसएसपी ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही