Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : आईजी की समीक्षा बैठक में पुलिसिंग को और मजबूत करने पर जोर

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने थाना स्तर पर निगरानी तंत्र को मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया.
Advertisement
Advertisement
पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षाा बैठक करते आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा .

Dhanbad : बोकारो जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को धनबाद में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. पदभार संभालने के बाद धनबाद जिले में यह उनकी पहली आधिकारिक बैठक थी. आईजी ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों के साथ अपनी प्राथमिकताएं व कार्ययोजना साझा की.
उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए टीम वर्क, बेहतर समन्वय व समयबद्ध कार्रवाई बेहद जरूरी है. अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.


आईजी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने थाना स्तर पर निगरानी तंत्र को मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया. बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी व ग्रामीण एसपी, जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे. 

 


मीडिया से बातचीत में आईजी ने कहा कि सभी अधिकारियों को उनके लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं. वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. आईजी ने भरोसा जताया कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पुलिस न केवल अपराध पर अंकुश लगाएगी, बल्कि आम जनता को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल भी प्रदान करेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही