Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News :  सुरक्षा कर्मियों से झड़प में घायल कोयला चोर की मौत, ग्रामीणों का कबरीबाद माइंस में प्रदर्शन

मंगलवार देर रात सीपी साइडिंग में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई. इस दौरान मारपीट व चाकूबाजी में एक युवक दिलीप दास गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement
उग्र ग्रामीणों को समाझाती पुलिस.

ग्रामीणों व सुरक्षा बलों के बीच झड़प में युवक की हुई थी मौत



Giridih : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित CCL की कबरीबाद माइंस की सीपी साइडिंग (क्रशर) में मंगलवार की रात कथित कोयला चोरों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान खंडीहा निवासी दिलीप दास के रूप में की गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल से शव को लेकर कबरीबाद माइंस पहुंचे और धरने पर बैठ गए.

 

बताया गया कि मंगलवार देर रात सीपी साइडिंग में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई. इस दौरान मारपीट व चाकूबाजी में एक युवक दिलीप दास गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. घटना में सीसीएल के अधिकारी राम सागर समेत आठ सुरक्षाकर्मियों के भी घायल होने की खबर है, जिनका इलाज सीसीएल अस्पताल में चल रहा है.

 

 

मृतक के भतीजे आशीष दास ने सीसीएल अधिकारी राम सागर सहित करण, विकास, असगर, अख्तर, बालदेव व अन्य लोगों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि दिलीप दास शाम को शौच के लिए निकले थे, इसी दौरान आरोपितों ने उन्हें घेरकर चाकू से हमला कर दिया.

 

घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल से शव को स्ट्रेचर पर लेकर पैदल जुलूस के रूप में मुख्य बाजार होते हुए कबरीबाद माइंस पहुंचे और प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को मुआवज देने की मांग की.

 

प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ (SDPO) जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच व दोषियों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया. फिलहाल, प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही