Search

 
 
 

Giridih News :  शौच के लिए गए युवक की चाकू गोंदकर हत्या

सीसीएल क्षेत्र के खंडीहा गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवक की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान भूचारी दास के पुत्र दिलीप दास (25 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

Giridih :  सीसीएल क्षेत्र के खंडीहा गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवक की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान भूचारी दास के पुत्र दिलीप दास (25 वर्षीय) के रूप में हुई है.  

 

Uploaded Image


बताया जाता है कि दिलीप शाम में शौच करने के लिए घर से आगे कबरीबाद खंडिहा क्रेशर की तरफ गया था. इसी क्रम में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकू से वार किया.  

 

परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही