Dhanbad News : झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है. खान-खनिज संशोधन Act (MMDR) को लेकर केंद्र और झारखंड के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता नजर आ रहा है. JMM और कांग्रेस ने एक्ट का विरोध तेज कर दिया है.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/jpsc-irregularities-relatives-of-anima-hansda-and-babulal-also-under-investigation
JMM की राज्यसभा सांसद महुआ माजी और राजमहल सांसद विजय हांसदा ने आरोप लगाया कि एमएमडीआर एक्ट के नए प्रावधानों के जरिए खनिज संसाधनों पर राज्यों की भूमिका और अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. झारखंड जैसे खनिज बहुल राज्य के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. दोनों सांसत शुक्रवार की देर शाम धनबाद सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती से निकलने वाले खनिजों पर राज्य का भी अधिकार है. खनिज संपदा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में राज्यों की भूमिका बरकरार रहनी चाहिए. उन्होंने केंद्र पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि खनिज से मिलने वाले लाभ में राज्य की हिस्सेदारी और अधिकार स्पष्ट रहने चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
