Search

 
 
 

Dhanbad News : प्रधानमंत्री के सलाहकार ने किया बेलगड़िया का दौरा, सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

Dhanbad News : प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने कहा कि बेलगड़िया दौरे का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि यहां रहने वाले लोग क्या चाहते हैं और पुनर्वास कॉलोनी उनकी सुविधाओं के अनुरूप बनी है या नहीं.
 
बेलगड़िया टाउनशिप का जायजा लेते तरुण कपूर.

Dhanbad News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने धनबाद दौरे के दूसरे दिन बेलगड़िया टाउनशिप का दौरा किया. उन्होंने करमाटांड़ व बेलगड़िया फेस-5 स्थित पुनर्वास स्थल का जायजा लिया. वहां रह रहे विस्थापित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. रैयतों ने मुआवजा, आवास, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार से जुड़ी कई मांगें रखीं.

इसे भी पढ़ें


निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में तरुण कपूर ने कहा कि उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि यहां रहने वाले लोग क्या चाहते हैं और पुनर्वास कॉलोनी उनकी सुविधाओं के अनुरूप बनी है या नहीं. उन्होंने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि बेलगड़िया ऐसी अच्छी कॉलोनी बने, जहां लोग खुद रहना पसंद करें.


उन्होंने यह भी कहा कि झरिया के अग्नि प्रभावित और असुरक्षित इलाकों में अभी भी बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं. बहुत कम परिवारों का अब तक पुनर्वास हो पाया है. ऐसे में जरूरी है कि असुरक्षित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए और उनकी जरूरत के मुताबिक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.


तरुण कपूर ने कहा कि पुनर्वासित कुछ परिवारों के आवासों में मरम्मत की जरूरत है. कॉलोनी में सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर करने की आवश्यकता है. स्कूल और अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया. कही कि केंद्र सरकार चाहती है कि पुनर्वासित परिवारों को सिर्फ मकान ही नहीं, बल्कि बेहतर जीवन के लिए जरूरी सभी सुविधाएं मिलें. उन्होंने झरिया मास्टर प्लान से जुड़े कार्यों की प्रगति और पुनर्वास की चुनौतियों को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की. 


इससे पूर्व कपूर के बेलगड़िया पहुंचने पर डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल व कपड़ा उद्योग की संयुक्त सचिव अलका नंदा दयाल ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही