Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News :  निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था देह व्यापार, रेड से पहले युवक-युवतियां व संचालक फरार

Dhanbad :  जिले के पुराने निरसा थाना क्षेत्र के समीप स्थित एक पीजी लॉज में लंबे समय कथित रूप से देह व्यापार चलने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो जोड़े युवक-युवतियां और लॉज संचालक मौके से फरार हो गए.

 

Uploaded Image

 

पुलिस ने तलाशी के दौरान लॉज से आपत्तिजनक सामान बरामद की है और परिसर को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीजी लॉज में पिछले करीब एक वर्ष से संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं. उन्होंने कई बार लॉज संचालक को इस तरह की गतिविधियां बंद करने की चेतावनी दी थी. लेकिन कोई असर नहीं हुआ.

 

इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना निरसा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही निरसा के एसडीपीओ लीलेश्वर महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद युवक-युवतियां स्थानीय लोगों से धक्का-मुक्की कर फरार हो गए. हंगामे के दौरान लॉज संचालक भी मौके से भाग निकला. 

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह लॉज इकबाल अहमद का है, जहां पहले एक रेस्टोरेंट भी संचालित होता था. लेकिन लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियां चल रही थीं. लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि लॉज संचालक पहले साइबर अपराध और जमीन हेराफेरी के मामलों में जेल जा चुका है. 

 

हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक-युवतियों के भागने की पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. शिकायतकर्ताओं ने यह फुटेज पुलिस को सौंप दिया है.

 

इस संबंध में निरसा के एसडीपीओ लीलेश्वर महतो ने बताया कि पीजी लॉज में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी संदिग्ध लोग फरार हो गए. उन्होंने बताया कि लॉज से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है और उसे सील करने की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही