Search

 
 
 

Dhanbad News : भागा रेलवे फाटक पर ROB की मांग को लेकर प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad News : गफ्फार अंसारी ने कहा कि भागा रेलवे फाटक से हर 10 से 15 मिनट पर ट्रेनें गुजरती हैं. इसके चलते दिनभर में दर्जनों बार फाटक बंद करना पड़ता है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं.
 
रेलवे फाटक पर लगा जाम.

Dhanbad News : झरिया के भागा रेलवे फाटक (फुसबंगला) पर रोज लगने वाले जाम से मुक्ति व ओवरब्रिज (ROB) निर्माण की मांग तेज हो गई है. भाजपा के सांसद प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भागा रेलवे फाटक पहुंचकर प्रदर्शन किया. चेतावनी दी कि अब कोरे आश्वासनों से काम नहीं चलेगा. अगर ROB का जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया आएगा.

 

इसे भी पढ़ें


गफ्फार अंसारी ने कहा कि भागा रेलवे फाटक से हर 10 से 15 मिनट पर ट्रेनें गुजरती हैं. इसके चलते दिनभर में दर्जनों बार फाटक बंद करना पड़ता है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं. इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, अस्पताल जाने वाले गंभीर मरीज, झमाडा के कर्मचारी व अन्य कामकाजी लोग गुजरते हैं. इन्हें घंटों जाम की विभीषिका झेलनी पड़ती है.


लोगों ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में ही शुरू होना था. इसके लिए टेंडर भी स्वीकृत हो चुका था. लेकिन स्थानीय विरोध, पाइपलाइन बिछाने और प्रशासनिक लापरवाही के कारण योजना ठंडे बस्ते में चली गई. प्रदर्शन में उज्जवल कुमार, सोनू मल्लिक, आरिफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही