Search

 
 
 

Dhanbad News : जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल, माफिया-राजनीति गठजोड़ की जांच की उठी मांग

निरसा विधायक अरूप चटर्जी की अगुवाई में शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में जिले की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों को मिल रही धमकियों व कथित माफिया-राजनीति गठजोड़ का मुद्दा प्रमुखता से उठा.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद जिले की कानून व्यस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं. निरसा विधायक अरूप चटर्जी की अगुवाई में शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में जिले की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों को मिल रही धमकियों व कथित माफिया-राजनीति गठजोड़ का मुद्दा प्रमुखता से उठा. प्रेसवार्ता में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, बागोदर के पूर्व विधायक वीनोद सिंह और वरिष्ठ नेता विजय झा भी मौजूद रहे.

 

Uploaded Image

प्रेसवार्ता में जानकारी देते विधायक अरूप चटर्जी व अन्य.


नेताओं ने हाल ही में निरसा विधायक अरूप चटर्जी को गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से मिली रंगदारी व जान से मारने की धमकी की कड़ी निंदा की. अरूप चटर्जी ने कहा कि उन्होंने निरसा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है, जिसमें गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ-साथ धनबाद सांसद ढुल्लू महतो का नाम शामिल है. शिकायत में धमकी भरे फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश और पूरे घटनाक्रम का उल्लेख किया गया है.

 

 

नेताओं ने आरोप लगाया कि धनबाद के सांसद और भगोड़े प्रिंस खान के बीच कथित संबंधों की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए. यदि किसी भी स्तर पर अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, तो उसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए. नेताओं ने वासेपुर में प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस की गई बुलडोजर कार्रवाई का स्वागत किया. कहा कि केवल संपत्ति ध्वस्त करने से समस्या का समाधान नहीं होगा. पूरे आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए संगठित और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए.

 

पूर्व विधायक विनोद सिंह और सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो धनबाद समेत झारखंड में व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा. नेताओं ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और धनबाद के एसएसपी से मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच कराने और व्यापारियों व आम लोगों के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही