Search

 
 
 

Dhanbad News : हॉस्टल में रैगिंग,10वीं के छात्र की बेल्ट से पिटाई, वीडियो बनाकर दी धमकी

निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया के हॉस्टल में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ सहपाठियों ने कपड़े उतरवाकर उसे अपमानित किया और बेल्ट से बेरहमी से पीटा.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया के हॉस्टल में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ सहपाठियों ने कपड़े उतरवाकर उसे अपमानित किया और बेल्ट से बेरहमी से पीटा. घटना का वीडियो बनाने तथा किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप है.

 

Uploaded Imageपिटाई से घायल छात्र. 


छात्र की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रावास में निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पीड़ित छात्र सुमित कुमार दास गोविंदपुर के नगरक्यारी गांव का निवासी है. आरोप है कि मंगलवार देर रात छात्रावास में मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने को लेकर विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर उसी कक्षा के पांच छात्रों ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की. 

 


घटना के बाद सुमित दो दिनों तक दर्द सहता रहा. उसने विद्यालय की नर्स से दवा लेकर मामला छिपाने की कोशिश की और परिजनों से भी फोन पर सब कुछ सामान्य होने की बात कही. लेकिन जब तबीयत अधिक बिगड़ गई, तो उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे और स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी.


पीड़ित छात्र के पिता उमेश कुमार दास ने बताया कि बेटे की सूचना मिलने के बाद जब वह विद्यालय पहुंचे तो उसकी हालत काफी खराब थी. पहले उसे पांडरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया गया. उन्होंने दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.


फिलहाल छात्र का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. घटना ने छात्रावासों में रैगिंग रोकने की व्यवस्था, छात्रों की सुरक्षा और विद्यालय प्रशासन की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही