Search

 
 
 

Dhanbad News : रेलवे का मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 796 बेटिकट यात्री पकड़ाए, वसूला 7.50 लाख जुर्माना

धनबाद रेल मंडल की विभिन्न टीमों ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों व कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया. इसमें कुल 796 यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से 7,50,810 रुपये जुर्माना वसूला गया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद मंडल में शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें कुल 796 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले व बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे. इन यात्रियों से 7,50,810 रुपये जुर्माना वसूला गया.

 

Uploaded Image

ट्रेन में टिकट चेक करते टीटीई.


धनबाद मंडल की विभिन्न टीमों ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों व कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया. रेल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने से पहले टिकट अवश्य लें. जिस श्रेणी का टिकट हो उसी कोच में यात्रा करें.नियमों के उल्लंघन पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही