Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: सावन के पहले सोमवार को राजेंद्र सरोवर सजेगा, बनारस की तर्ज पर में होगी शिव महाआरती

सावन माह की पावन शुरुआत के साथ पूरा धनबाद शिवभक्ति के रंग में रंगने को तैयार है. इस बार सावन के पहले सोमवार को राजेंद्र सरोवर (बेकार बांध) में बनारस की तर्ज पर भव्य शिव महाआरती का आयोजन होगा. आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: सावन माह की पावन शुरुआत के साथ पूरा धनबाद शिवभक्ति के रंग में रंगने को तैयार है. इस बार सावन के पहले सोमवार को राजेंद्र सरोवर (बेकार बांध) में बनारस की तर्ज पर भव्य शिव महाआरती का आयोजन होगा. आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह जानकारी गुरुवार को झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (जीटा) की आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता में दी.

Uploaded Image

राजेंद्र सरोवर पर शिव महाआरती को लेकर प्रेसवार्ता

जीटा के अध्यक्ष अमितेश सहाय और महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि पिछले चार वर्षों से यह शिव महाआरती निःशुल्क आयोजित की जा रही है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

 

इसे भी पढ़ें:

काशी के आचार्य रणधीर करेंगे महाआरती

उन्होंने बताया कि इस वर्ष काशी के प्रसिद्ध आचार्य रणधीर जी शिव महाआरती संपन्न कराएंगे. वहीं एजीआर ग्रुप के सदस्यों द्वारा भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी.

 

इसके अलावा देहरादून की प्रसिद्ध भैरवनाथ डमरू मंडली अपनी भव्य प्रस्तुति से पूरे वातावरण को शिवमय बनाएगी. भजन गायक मोहित अग्रवाल और राजू सिंह अनुरागी अपने भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे.

 

शाम 4 बजे से शुरू होगा आयोजन

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम सावन के पहले सोमवार को शाम 4 बजे से राजेंद्र सरोवर (बेकार बांध) में शुरू होगा. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वॉटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है ताकि बारिश होने पर भी कार्यक्रम निर्बाध रूप से चलता रहे. आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही