- अब नीरज सिंह हत्याकांड में भी न्याय की उम्मीदः पूर्णिमा सिंह
Dhanbad News : धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में करीब नौ साल बाद अदालत का फैसला आया है. इस फैसले से रघुकुल परिवार में संतोष और खुशी की लहर है. कोर्ट से हर्ष सिंह के बरी होने के बाद रघुकुल परिवार ने इसे न्याय की बड़ी जीत बताया है.
इसे भी पढ़ें
फैसले के बाद प्रतिक्रिया देते हुए झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि उनके परिवार को सोची-समझी रणनीति के तहत निशाना बनाया जा रहा था. लगातार झूठे मुकदमे और बेबुनियाद आरोप लगाकर परिवार की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई.
पूर्णिमा सिंह ने कहा कि न्यायालय का यह फैसला उनलोगों के मुंह पर तमाचा है, जो रघुकुल के खिलाफ साजिश रचने में लगे थे. इस फैसले ने साबित कर दिया है कि सच को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं.
अपने पति पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का जिक्र करते हुए पूर्णिमा सिंह ने कहा कि परिवार की असली न्यायिक लड़ाई नीरज सिंह के हथियारों को सजा दिलाने की है. रंजय सिंह मामले में आए फैसले से न्यायपालिका पर उनका भरोसा और मजबूत हुआ है. उन्होंने विश्वास जताया कि नीरज सिंह हत्याकांड में भी आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी. परिवार की यह कानूनी लड़ाई अंजाम तक जारी रहेगी.
वहीं, मामले में बरी हुए हर्ष सिंह ने भी फैसले को सत्य और न्याय की जीत बताया. रघुकुल परिवार अब नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आने वाले अंतिम अदालती फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
