Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : इंटर साइंस में झरिया की रशीदा नाज 489 अंक लाकर बनीं झारखंड टॉपर

इंटर साइंस की परीक्षा में झरिया क्षेत्र की बेटी रशीदा नाज 489 अंक लाकर झारखंड टॉपर बनीं हैं. रशीदा ने अपनी इस उपलब्धि से झरिया सहित पूरे धनबाद जिले का नाम रोशन किया है.
Advertisement
Advertisement
रशीदा नाज को मिठाई खिलातीं परिजन.

साधारण परिवार की रशीदा बच्चियों के लिए प्रेरणा का स्रोत


Dhanbad : जैक बोर्ड की इंटर साइंस की परीक्षा में झरिया क्षेत्र की बेटी रशीदा नाज 489 अंक लाकर झारखंड टॉपर बनीं हैं. रशीदा ने अपनी इस उपलब्धि से झरिया सहित पूरे धनबाद जिले का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता से झरिया के जोड़ापोखर स्थित जमाडोबा रमजानपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. रशीदा DAV प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह की छात्रा हैं.

 


सीमित संसाधनों वाले साधारण परिवार से आने वाली रशीदा ने अपनी पढ़ाई से कभी भी समझौता नहीं किया. उनके पिता प्राइवेट नौकरी कर परिवार चलाते हैं. रशीदा बताती हैं कि उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस की बजाय स्कूल में नियमित पढ़ाई की और शिक्षकों के मार्गदर्शन पर भरोसा किया. उनका पसंदीदा विषय गणित रहा, जबकि सबसे अधिक अंक उन्होंने केमिस्ट्री में प्राप्त किए. रशीदा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों व खास तौर पर अपनी बड़ी बहन को दिया.

 

उच्च शिक्षा प्राप्तकर प्रोफेसर बनने की है चाहत


रशीदा नाज ने बताया कि आठवीं कक्षा तक उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली थी. उस दौरान बहन ने ही उन्हें पढ़ाई में मजबूत आधार दिया, जिसका लाभ आगे की पढ़ाई में मिला. निरंतर मेहनत आत्मविश्वास व परिवार के सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. आगे उनका लक्ष्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रोफेसर बनने का है. ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे सकें और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन सकें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही