Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : डीटीओ की सख्ती, डीएवी स्कूलों की बसों पर लगाया एक लाख का जुर्माना

डीटीओ सी. द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार व शुभम कुमार ने डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा, डीएवी पब्लिक स्कूल लोदना व टाटा डीएवी जामाडोबा में वाहनों की जांच की. जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइवर लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई
Advertisement
Advertisement
स्कूल में वाहनों की जांच करती परिवहन विभाग की टीम.

Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने स्कूल वाहनों पर नियमों के पालन को लेकर सख्त रुख अपनाया है. डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को विभिन्न डीएवी स्कूलों में वाहनों की जांच की. नियमों की अनदेखी करने वाली स्कूल बसों पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया.


डीटीओ सी. द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार व शुभम कुमार ने डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा, डीएवी पब्लिक स्कूल लोदना व टाटा डीएवी जामाडोबा में वाहनों की जांच की. जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइवर लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई. 6 बसों के कागजात नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 51,400 रुपये जुर्माना लगाया गया.

 


वहीं, टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल जामाडोबा की 4 बसों में भी खामियां पाई गईं, जिन पर 52,900 रुपये का चालान किया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया कि वे अपने वाहनों को पूरी तरह नियमों के अनुरूप रखें, अन्यथा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही