Search

 
 
 

Dhanbad News : EVM वेयरहाउस की समीक्षा, सभी मशीनें सुरक्षित

Dhanbad : जिला प्रशासन व निर्वाचन विभाग की मौजूदगी में शहर के कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयरहाउस का सोमवार को त्रैमासिक निरीक्षण किया गया. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस के सभी कक्ष खोले गए और ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया.
 

Dhanbad : जिला प्रशासन व निर्वाचन विभाग की मौजूदगी में शहर के कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयरहाउस का सोमवार को त्रैमासिक निरीक्षण किया गया. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस के सभी कक्ष खोले गए और ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया.

 

इसे भी पढ़े...


निरीक्षण में सभी ईवीएम सुरक्षित पाई गईं और सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक रही. त्रैमासिक समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगी, मुख्य चुनाव पदाधिकारी के. रवि सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.


निरीक्षण के बाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी के. रवि ने बताया कि वेयरहाउस में रखी सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्धारित सभी मानकों की जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई. 


उन्होंने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी. हालांकि वेयरहाउस भवन का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) अभी प्राप्त नहीं हुआ है. जिसका उल्लेख भी रिपोर्ट में किया जाएगा. 


के. रवि ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक तीन महीने पर राज्य के सभी जिलों में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है. इसी क्रम में सोमवार को धनबाद सहित झारखंड के सभी जिलों में त्रैमासिक समीक्षा की गई ताकि ईवीएम की सुरक्षा, रखरखाव और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके.

 

जिला प्रशासन ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समय-समय पर ऐसे निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही