Search

 
 
 

Dhanbad News : ग्रामीण एसपी ने निरसा के थानों का किया निरीक्षण, लंबित कांडों का जल्द निष्पादन का निर्देश

ग्रामीण एसपी ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित गश्ती बढ़ाने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. कहा कि गंभीर व संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम लोगों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो सके
 
थाना का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब.

Dhanbad : धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बुधवार को निरसा अनुमंडल क्षेत्र के थानों व ओपी का निरीक्षण किया. इस दौरान निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, सर्किल इंस्पेक्टर समेत सभी थाना व ओपी प्रभारी मौजूद रहे. एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए. उन्होंने थाना भवनों की स्थिति, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, मालखाना, हाजत व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

 


ग्रामीण एसपी ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित गश्ती बढ़ाने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. कहा कि गंभीर व संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम लोगों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो सके. सभी थाना प्रभारियों से कहा कि जनता व पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है. आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करें फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाएं. उन्होंने लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और अपराधियों पर लगातार निगरानी बनाए रखने का भी निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही