Search

 
 
 

Dhanbad News : झारखंड सरकार के सहयोग बिना विस्थापन समस्या का हल संभव नहीं- कोयला राज्य मंत्री

कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि झरिया व आसपास के भू-धंसान व गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्रों की विस्थापन समस्या का समाधान झारखंड सरकार के सहयोग के बिना संभव नहीं है.
 
मीडिया से बात करते कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे.

पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन


Dhanbad : कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को धनबाद पहुंचे. उन्होंने कहा कि झरिया व आसपास के भू-धंसान व गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्रों की विस्थापन समस्या का समाधान झारखंड सरकार के सहयोग के बिना संभव नहीं है. बेलगड़िया में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पुनर्वास व सुरक्षा के लिए काम कर रही है. राज्य सरकार की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है.


मंत्री ने कहा कि झरिया क्षेत्र में कई ऐसे इलाके हैं जहां भूमिगत आग, गैस रिसाव और भू-धंसान जैसी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं. ऐसे क्षेत्रों में रहना लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बनता जा रहा है. जब भी किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार केंद्र सरकार व बीसीसीएल को ठहराया जाता है, जबकि विस्थापन व पुनर्वास की प्रक्रिया में राज्य सरकार की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने केंदुआडीह समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों से अपील की कि सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं.

 

https://lagatar.in/political-news-jharkhand-congress-allocates-districts-among-newly-appointed-office-bearers 


उन्होंने कहा कि बेलगड़िया टाउनशिप में झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है. पुनर्वासित परिवारों को आवास के साथ रोजगार, स्वरोजगार व कौशल विकास प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. ताकि विस्थापित परिवार सम्मानजनक जीवन जी सकें.

 

सनातन को मिटाने की बात करने वाले खुद मिट जाएंगे


तमिलनाडु विधानसभा में सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सनातन को मिटाने की बात करने वाले खुद मिट जाएंगे. सनातन संस्कृति हजारों वर्षों से देश की पहचान रही है. इसे समाप्त करने की सोच रखने वालों को जनता जवाब देगी. उन्होंने खाड़ी युद्ध व वैश्विक संकट जैसे हालातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जरूरी वस्तुओं के सीमित उपयोग पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील का समर्थन किया. कहा कि दुनिया जिस परिस्थिति से गुजर रही है उसमें संसाधनों का संरक्षण बेहद जरूरी है. 


मंत्री सतीश चंद्र दुबे का यह दौरा झरिया पुनर्वास योजना, बीसीसीएल के कोल प्रोडक्शन, सुरक्षा मानकों व विस्थापन कार्यों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दौरे के दौरान उन्होंने बीसीसीएल अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं व सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही