Search

 
 
 

Dhanbad News : मोहुलबाना में तंबाकू फैक्ट्री उगल रही जहर, जिप सदस्य ने डीसी से की शिकायत

मुस्तफा कुरैशी ने कहा कि सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि फैक्ट्री के बिल्कुल समीप सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र है. फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली गैसों से छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. उनकी आंखों में जलन की शिकायत भी रहती है.
 
डीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे जिप सदस्य मुस्तफा कुरैशी.

Dhanbad : धनबाद जिले की कालीमाटी पंचायत स्थित मोहुलबाना गांव में संचालित तंबाकू फैक्ट्री जहर उगल रही है. फैक्ट्री से निकल रहे प्रदूषण से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है. जिला परिषद सदस्य मुस्तफा कुरैशी ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर बुधवार को धनबाद डीसी आदित्य रंजन को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण पर रोक लगाने व दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.


जिप सदस्य मुस्तफा कुरैशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोहुलबाना गांव की घनी आबादी के बीच यह तंबाकू फैक्ट्री स्वास्थ्य मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रही है. फैक्ट्री से दिन-रात निकलने वाले जहरीले धुएं ने वायु गुणवत्ता (AQI) को बेहद खराब कर दिया है. रसायनिक कचरे व तीखी गंध से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो चुका है.

 

 

स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को सांस की परेशानी

 

मुस्तफा कुरैशी ने कहा कि सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि फैक्ट्री के बिल्कुल समीप सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र है. फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली गैसों से छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. उनकी आंखों में जलन की शिकायत भी रहती है. यह बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. कुरैशी ने डीसी से मांग की है कि फैक्ट्री से होने वाले वायु और रसायनिक प्रदूषण की तत्काल जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन कर चल रही फैक्ट्री को तुरंत बंद कराया जाए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही