Search

 
 
 

Dhanbad News : JPSC-JSSC गड़बडी पर संजय सेठ ने सरकार को घेरा, कहा- पेपर लीक नहीं, सीटों की हुई बिक्री

शनिवार को धनबाद पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारी बारिश के बीच आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की.
 
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ.

Dhanbad : JPSC-JSSC परीक्षा में पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन करीब 15 दिनों से जारी है. शनिवार को धनबाद पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारी बारिश के बीच आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की.

 


संजय सेठ ने कहा कि JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जायज है. उन्होंने राज्य सरकार की CID जांच पर सवाल उठाते हुए इसे आईवॉश बताया. आरोप लगाया कि इससे पहले भी CID ने बालू और शराब समेत कई मामलों की जांच की, लेकिन बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई.


संजय सेठ ने दावा किया कि JPSC-JSSC परीक्षा में सिर्फ पेपर लीक का मामला नहीं है, बल्कि सीटों की बिक्री और करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप सामने आ रहा है. पूरे मामले में एक गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है. इसकी निष्पक्ष जांच के लिए CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों की जरूरत है.


उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों का आंदोलन देश के युवाओं के लिए उदाहरण है. छात्र भारी बारिश के बावजूद शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर डटे हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान देश विरोधी या जातिसूचक नारे नहीं लगाए गए और छात्रों ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप प्रदर्शन किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही