Search

 
 
 

Dhanbad News : गैस एजेंसी में एसडीओ का छापा, 4,758 किलो अधिक गैस भंडारण मिला

Dhanbad News : धनबाद एसडीओ लोकेश बारंगे ने गुरुवार को धैया रोड में सीडी सिंह कॉलोनी के पास स्थित भारत गैस की प्राइम गैस एजेंसी के बुकिंग कार्यालय में औचक छापेमारी की. वहीं, भेलाटांड़ स्थित गैस गोदाम में भी जांच की गई.
 
एजेंसी के गोदाम में जांच करते एसडीओ व अन्य.

Dhanbad News : धनबाद एसडीओ लोकेश बारंगे ने गुरुवार को धैया रोड में सीडी सिंह कॉलोनी के पास स्थित भारत गैस की प्राइम गैस एजेंसी के बुकिंग कार्यालय में औचक छापेमारी की. वहीं, भेलाटांड़ स्थित गैस गोदाम में भी जांच की गई. एजेंसी में अधिक गैस भंडारण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


एसडीओ ने बताया कि एजेंसी के बुकिंग कार्यालय में नियमों की अनदेखी करते हुए 12 घरेलू व छह छोटे गैस सिलिंडर अनधिकृत रूप से स्टॉक किए गए थे. वहीं, भेलाटांड़ स्थित गोदाम की लाइसेंसी भंडारण क्षमता 8,000 किलो है, जबकि वहां रखे सिलेंडरों में कुल 12,758.88 किलो गैस मिली. यानी क्षमता से 4,758.88 किलो अधिक गैस का भंडारण पाया गया.


जांच में स्टॉक रजिस्टर और उपलब्ध गैस की मात्रा में भी अंतर मिला. रजिस्टर में 11,379.04 किलो गैस दर्ज थी, जबकि भौतिक सत्यापन में 12,758.88 किलो गैस मिली. सुरक्षा व्यवस्था की जांच में महज 10 किलो का डीसीपी फायर एक्सटिंग्विशर व चार बाल्टी बालू मिले. एजेंसी संचालक जांच टीम के समक्ष फायर एनओसी भी प्रस्तुत नहीं कर सके.


एसडीओ ने बताया कि मानकों के उल्लंघन के आरोप में एजेंसी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले की अन्य गैस एजेंसियों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा. अनियमितता मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही