Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : स्कूल में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड की मौत, परिजनों को मिली 5 लाख की आर्थिक सहायता

तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित सेंट थॉमस हाईस्कूल में ड्यूटी के दौरान एक सुरक्षा गार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Advertisement
Advertisement
पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चेक देते विधायक मथुरा प्रसाद महतो व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित सेंट थॉमस हाईस्कूल में ड्यूटी के दौरान एक सुरक्षा गार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

https://lagatar.in/the-pms-remarks-fast-track-courts-the-cbi-and-sanjeev-mukhiya 


इधर, सूचना मिलते ही टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. साथ ही पारिवारिक सहायता के रूप में 5 लाख का चेक व अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार की आर्थिक सहायता सौंपी. 


जानकारी के अनुसार, साहुबहियार स्थित सेंट थॉमस हाई स्कूल में कार्यरत सुरक्षा गार्ड राम प्रसाद बाउरी शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और जमीन पर गिर पड़े. स्कूल प्रबंधन ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहुबहियार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही