Search

 
 
 

Dhanbad News : जिले में 153 आधार सेवा केंद्रों पर मिलेंगी सुविधाएं, 55 सीएससी में भी सुधार की व्यवस्था

Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन ने लोगों को आधार से जुड़ी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए आधार नामांकन व अपडेशन की सुविधा का विस्तार किया है. अब जिले में चिह्नित केंद्रों पर लोग आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.
 
डीसी आदित्य रंजन.

Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन ने लोगों को आधार से जुड़ी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए आधार नामांकन व अपडेशन की सुविधा का विस्तार किया है. अब जिले में चिह्नित केंद्रों पर लोग आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद के सरायढेला बिग बाजार के पास युनीविस्ता टावर समेत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, बीआरसी, डाकघर व विभिन्न बैंकों में कुल 153 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं. इसके अलावा जिले के 55 प्रज्ञा केंद्रों (सीएससी) में आधार में मोबाइल नंबर, पता और ई-मेल आईडी समेत अन्य विवरण अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध है.


उन्होंने बताया कि बिग बाजार के पास युनीविस्ता टावर स्थित आधार सेवा केंद्र में दो नई मशीनें खरीदी गई हैं, जिन्हें जल्द शुरू किया जाएगा. इससे आधार संबंधी कार्यों में तेजी आएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग एक ही केंद्र पर पहुंचते हैं जबकि जिले के अन्य अधिकृत केंद्रों पर भी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं. अपने नजदीकी आधार केंद्र या सीएससी में जाकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.


उन्होंने लोगों से मोबाइल नंबर और पता पुराना होने पर समय पर आधार में अपडेट कराने की अपील की. ताकि सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही