Dhanbad News: बीसीसीएल (BCCL) की बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी परियोजना साइलो रैक लोडिंग सिस्टम का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. बीसीसीएल एरिया-वन के टुंडू में करोड़ों की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक साइलो सिस्टम का रविवार को बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया.
इसे भी पढ़ें:
नए साइलो सिस्टम से महज 1 घंटे में एक रैक कोयला लोड हो सकेगा, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी. पारंपरिक लोडिंग की तुलना में इससे धूल और पर्यावरण प्रदूषण में भारी कमी आएगी. यही नहीं बीसीसीएल से पावर प्लांट्स तक कोयले का ट्रांसपोर्टेशन अब पहले से कहीं अधिक तेज और सुगम हो जाएगा.
सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल के लिए आज बेहद सौभाग्य का दिन है. 2020 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट लंबे इंतजार के बाद अब साकार हुआ है. इसे चालू कराने में स्थानीय जीएम और बीसीसीएल कर्मियों की मेहनत काबिले-तारीफ है. इससे कंपनी को आर्थिक लाभ तो होगा ही साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

