Search

 
 
 

Dhanbad News : धनसार जगन्नाथ मंदिर में संपन्न हुई स्नान यात्रा, 15 दिनों के अज्ञातवास पर जाएंगे प्रभु

धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की पारंपरिक स्नान यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई.वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच भगवान को पवित्र जल से स्नान कराया गया.
 
  •  16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा

Dhanbad  : धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की पारंपरिक स्नान यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई.वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच भगवान को पवित्र जल से स्नान कराया गया.स्नान यात्रा के साथ ही भगवान अब 15 दिनों के लिए अज्ञातवास (अनवसर काल) में चले जाएंगे. इस अवधि के दौरान मंदिर में भगवान के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे.

 

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार स्नान पूर्णिमा के दिन विशेष स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ हो जाते हैं.इसलिए उन्हें 15 दिनों तक विश्राम कराया जाता है. इस दौरान मंदिर में भगवान की विशेष सेवा, पूजा-अर्चना और औषधीय उपचार की परंपरा निभाई जाती है. 

 

अज्ञातवास की अवधि पूरी होने के बाद भगवान पुनः भक्तों को दर्शन देते हैं, जिसके बाद भव्य रथ यात्रा का आयोजन होता है.मंदिर प्रबंधन के अनुसार धनसार जगन्नाथ मंदिर से इस वर्ष 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इसे लेकर मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु भगवान के पुनः दर्शन व रथ यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही