Search

 
 
 

Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच रोड अतिक्रमण मुक्त, स्टील गेट से अस्पताल तक चला बुलडोजर

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) तक निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को स्टील गेट से अस्पताल तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.
 
तोड़े गए अवैध निर्माण.

Dhanbad : धनबाद शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) तक निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को स्टील गेट से अस्पताल तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अवैध कब्जे, अस्थायी दुकानें और खटाल हटाए गए.

 


डीसी ने बताया कि एसएनएमएमसीएच जाने वाला यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील मार्गों में से एक है.सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे मरीजों विशेषकर एम्बुलेंस के आवागमन में गंभीर परेशानी होती थी. उन्होंने कहा कि अस्पताल जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और लोगों से अपील की कि वे सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

अभियान के बाद स्टील गेट से एसएनएमएमसीएच तक का मार्ग पहले की तुलना में काफी चौड़ा और साफ दिखाई दे रहा है. इससे वाहनों की आवाजाही आसान हो गई है. विशेष रूप से एम्बुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों को अस्पताल तक पहुंचने में राहत मिलेगी. जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. अभियान में धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार, अंचल निरीक्षक रोशन कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही