Search

 
 
 

Dhanbad News : श्रावणी मेले के दौरान पटना–इसलामपुर के बीच चलेगी 29 ट्रिप स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने श्रावणी मेले यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और इसलामपुर के बीच 29 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह विशेष ट्रेन 26 जुलाई से 30 सितंबर तक निर्धारित तिथियों को चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 03297/03298 के रूप में चलाई जाएगी.
 
फाइल फोटो.

Dhanbad : पूर्व-मध्य रेलवे ने श्रावणी मेले यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और इसलामपुर के बीच 29 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह विशेष ट्रेन 26 जुलाई से 30 सितंबर तक निर्धारित तिथियों को चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 03297/03298 के रूप में चलाई जाएगी.

 


पटना–इसलामपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन नंबर 03297 26 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को चलेगी. ट्रेन पटना जंक्शन से शाम 4:10 बजे प्रस्थान करेगी और राजेंद्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, दनियावां बाजार हॉल्ट, हिलसा व एकंगरसराय स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:00 बजे इसलामपुर पहुंचेगी.


वापसी में इसलामपुर–पटना श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन नंबर 03298 27 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलेगी. ट्रेन सुबह 7:45 बजे इसलामपुर से खुलकर सुबह 11:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही