Dhanbad News : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत धनबाद जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण दिवस व गणेश पूजा का अनूठा संगम देखने को मिला. केंद्रों में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पोषण व परंपरा के संदेश को साकार करते हुए बच्चों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं व पोषण सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
इसे भी पढ़ें
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न चावल, दाल व पौष्टिक सामग्रियों का उपयोग कर भगवान गणेश की आकर्षक आकृति तैयार की. इसके जरिए बच्चों को खेल-खेल में अनाजों के पोषक तत्वों और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी.
कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों को भी परिवार के खानपान में विविधता लाने, स्थानीय व मौसमी खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. यह कार्यक्रम कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम बना.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

