Search

 
 
 

Dhanbad News : पेपर लीक, क्लस्टर सिस्टम व फीस वृद्धि के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर छात्रों का प्रदर्शन

झारखंड सरकार की उच्च शिक्षा विरोधी नीतियों, क्लस्टर सिस्टम, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के विरोध में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) के बैनर तले राज्यव्यापी चक्का जाम किया गया.
 

Dhanbad :     झारखंड सरकार की उच्च शिक्षा विरोधी नीतियों, क्लस्टर सिस्टम, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के विरोध में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) के बैनर तले राज्यव्यापी चक्का जाम किया गया. 

 

इसका असर धनबाद में भी देखने को मिला. इस दौरान छात्रों और युवाओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे रणधीर वर्मा चौक पर जाम लगा रहा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीएम से इस्तीफे की मांग की.

 

Uploaded Image

गरीब, दलित, आदिवासी को उच्च शिक्षा से दूर करने की साजिश

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि लगातार पेपर लीक, शिक्षा का निजीकरण और बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है. आरोप लगाया कि सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पदों की कटौती, सीटों में कमी और रेगुलर कोर्सों को सेल्फ-फाइनेंस मोड में बदलने की नीति गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिला छात्रों को उच्च शिक्षा से दूर करने की साजिश है. 

 

उन्होंने कहा कि बीएड और एमएड जैसे कोर्सों की फीस 15-25 हजार रुपये से बढ़ाकर डेढ़ से दो लाख रुपये तक करना सामाजिक न्याय के खिलाफ है. छात्र नेता AISA धनबाद के संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा, स्नेहा महतो, दीपक महतो, अतफ इमाम, अभिजीत, पल्लवी, पार्वती और अभिषेक ने कहा कि NEET, NET सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं.

 

जबकि CBSE की OSM प्रणाली की तकनीकी खामियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. ऐसे में छात्रों और युवाओं का आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और न्यायसंगत है.

 

Uploaded Image

क्लस्टर सिस्टम तत्काल वापस लेने की मांग

प्रगतिशील बुद्धिजीवी मंच, धनबाद ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से मांग की कि क्लस्टर सिस्टम और उच्च शिक्षा के निजीकरण को तत्काल वापस लिया जाए, सभी रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाए, पेपर लीक मामलों की CBI जांच कराई जाए और CBSE OSM में गड़बड़ी से प्रभावित छात्रों को न्याय दिया जाए.

 

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

 

प्रदर्शन में AISA धनबाद के संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा, स्नेहा महतो, दीपक महतो, अतफ इमाम, अभिजीत, पल्लवी, पार्वती, अभिषेक, आदर्श, संदीप, प्राची दुबे, अनिमेष, वारिस खान, चेतन, सोना चौहान समेत बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल थे.

 

वहीं RYA धनबाद की ओर से सोनू शर्मा, आकाशदीप, अर्जुन पंडित, अभय पांडे, आदित्य महतो, सहयोग अंसारी, सयूम हुसैन, करण पासवान, शुभम पासवान, योगेश ठाकुर, लड्डू अंसारी, मनीष, शिवा भुनिया, सुजल पासवान, रंजीत बावरी, चिरंजीत, ओम प्रकाश, पंकज पासवान और जागेश्वर यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही