Search

 
 
 

Dhanbad News : पाथरडीह कोलवाशरी साइडिंग में रघुकुल व ढुल्लू महतो समर्थक भिड़े, जमकर मारपीट, दर्जनों घायल

पाथरडीह कोलवाशरी की मीवान साइडिंग में शनिवार को वर्चस्व को लेकर सांसद ढुल्लू महतो और रघुकुल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है.
 
तोड़-फोड़ में क्षतिग्रस्त वाहन.

Dhanbad : झरिया के पाथरडीह कोलवाशरी की मीवान साइडिंग में शनिवार को वर्चस्व को लेकर सांसद ढुल्लू महतो और रघुकुल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है. करीब आधे घंटे तक साइडिंग परिसर में अफरातफरी और तनाव का माहौल बना रहा.

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प शुरू हो गई. दोनों ओर से लाठी-डंडे, रॉड, पत्थर और तलवार चली. मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं. बताया गया कि कतरास बाजार निवासी अभिषेक के सिर में गंभीर चोट लगी है. वहीं, सरायढेला निवासी रोहित सिंह की भी पिटाई की गई. सीआईएसएफ जवानों ने उसे सुरक्षित निकालकर वाशरी प्लांट के अंदर पहुंचाया.


तीन वाहनों में तोड़फोड़

इस दौरान साइडिंग परिसर में खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. जानकारी के अनुसार, रघुकुल समर्थकों की थार (जेएच 10सीएल 6969) और ब्रेजा (जेएच 10डीबी 5977) को क्षतिग्रस्त किया गया. वहीं, ढुल्लू महतो समर्थक की स्कॉर्पियो (जेएच 01पीजे 0206) में भी तोड़फोड़ की गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही पाथरडीह थाना की पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे. सुरक्षा बलों के पहुंचते ही झड़प में शामिल लोग वहां से भाग गए. हालांकि इलाके में तनाव बना हुआ है.

 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. झड़प की वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद साइडिंग परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही