Search

 
 
 

Dhanbad News: कुएं में पड़ी संदिग्ध बोरियों से मचा हड़कंप, जांच में मिले पशु अवशेष

निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत अंतर्गत डांगापाड़ा गांव में रविवार को एक कुएं से चार संदिग्ध बोरियां मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया
 

Dhanbad: निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत अंतर्गत डांगापाड़ा गांव में रविवार को एक कुएं से चार संदिग्ध बोरियां मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया .बोरियों को बाहर निकालने पर उनमें जानवरों के अवशेष पाए गए. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

 


जानकारी के अनुसार डांगापाड़ा निवासी बादल रविदास के नीलकुठी मोड़ के समीप स्थित आम बागान में एक कुआं है. रविवार सुबह कुएं की ओर से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने इसकी जांच की. कुएं के भीतर चार बोरियां दिखाई देने पर उन्होंने इसकी सूचना तत्काल निरसा थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से कुएं से चारों बोरियों को बाहर निकलवाया. बोरियों को खोलने पर उनमें जानवरों के अवशेष मिले.

 


घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों के बीच अवशेषों को लेकर विभिन्न तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं. हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद अवशेषों की पहचान के लिए आवश्यक वैज्ञानिक जांच और परीक्षण कराए जा रहे हैं.जांच के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि अवशेष किस जानवर के हैं और उन्हें कुएं में फेंकने के पीछे क्या कारण था. फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही