Search

 
 
 

Dhanbad News : UGC इक्विटी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन

Dhanbad News : विरोध मार्च का नेतृत्व राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया. प्रदर्शनकारियों ने मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी समेत कई नारे लगाए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से UGC इक्विटी कानून को वापस लेने की मांग की.
 
स्वर्ण समाज के लोगों प्रदर्शन
  • UGC रोल बैक के नारों के साथ निकाला मार्च

Dhanbad News : स्वर्ण समाज के लोगों ने UGC इक्विटी कानून के विरोध में मंगलवार को विरोध मार्च निकाला. जिला परिषद मैदान से शुरू हुआ मार्च रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचा.मार्च में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों के हाथों में UGC रोल बैक लिखे तख्ते थे और वे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.

 

विरोध मार्च का नेतृत्व राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया. प्रदर्शनकारियों ने मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी समेत कई नारे लगाए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से UGC इक्विटी कानून को वापस लेने की मांग की.

 

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया UGC इक्विटी कानून समाज में जातिगत विभाजन और आपसी मनमुटाव को बढ़ावा दे सकता है.उनका आरोप है कि ऐसे प्रावधानों से समाज में भेदभाव की भावना और बढ़ सकती है.इसी के विरोध में कानून को वापस लेने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया.

 

राजपूत विचार मंच ने कहा कि स्वर्ण समाज आरक्षण का विरोध नहीं करता लेकिन आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए.उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने समाज के लोगों से जातिगत पहचान से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में देश के विकास में योगदान देने की अपील की.

 

विरोध मार्च में शामिल निहारिका सिंह ने भी UGC इक्विटी कानून पर आपत्ति जताते हुए सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को ऐसे प्रावधानों पर विचार करना चाहिए जिससे समाज में समानता और आपसी सौहार्द बना रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही