Search

 
 
 

Dhanbad News: भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल दुकान में चोरी, वारदात CCTV में कैद

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-बलियापुर रोड स्थित एक जनरल स्टोर में दिनदहाड़े एक शातिर चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर दुकान के काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया.
 
Dhanbad: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-बलियापुर रोड स्थित एक जनरल स्टोर में दिनदहाड़े एक शातिर चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर दुकान के काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया. चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
इसे भी पढ़ें:
घटना सोमवार सुबह की है. दरअसल, दुकान पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ थी. दुकानदार ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त था. इसी दौरान एक युवक दुकान के अंदर दाखिल हुआ और मौका मिलते ही काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चुपके से उठा लिया. इसके बाद वह बिना किसी को भनक लगे मौके से फरार हो गया. 
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब 13 हजार रुपये है. इतना ही नहीं मोबाइल के कवर में 1,600 रुपये नकद भी रखे हुए थे जो मोबाइल के साथ ही चोरी हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिया है जिसमें आरोपी की पूरी हरकत रिकॉर्ड हुई है.
फिलहाल गोविंदपुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है. दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने इलाके के दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही